शिश मंदिरों से मिलती है देशभक्ति, अनुशासन, शिक्षा व संस्कार
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड के श्रीमती बह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय में रविवार को पूर्व छात्रा परिषद की वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि इनमोरफीस आई टी कम्पनी नोएडा की डायरेक्टर व पूर्व छात्रा सुमन जैन ने कहा कि जीवन में मूल्यों का बहुत महत्व है। शिशु मन्दिरों व विद्या मन्दिरों से नैतिक मूल्य प्राप्त होते हैं, जो छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की सतत प्रेरणा देते हैं। देशभक्ति, अनुशासन, परिश्रम, गुरुभक्ति, महापुरुषों, अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान के भाव विकसित होते हैं। विद्यालय के संस्कारों की छाप जीवन भर उसके साथ रहती है। सामूहिक प्रयास समस्याओं को हल करने में सहायक सिद्ध होते है।पूर्व छात्र परिषद के प्रदेश प्रभारी डा0 प्रेमपाल राणा ने परिषद के गठन की आवश्यकता तथा संचालित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की अध्यक्षा पूनम अग्रवाल तथा व्यवस्थापिका स्वाति गर्ग ने पूर्व छात्र छात्राओं का सम्मान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व छात्रा सी ए तनु गर्ग ने कहा कि विद्यलय में आकर बहुत अच्छा लगा। विद्यालय निरंतर विकास करे। कार्यक्रम संयोजिका पूर्व छात्रा यशी सिंघल तथा सह संयोजिका अर्पिता गर्ग एव शिवानी त्यागी रही। मुख्य अतिथि सुमन जैन ने प्रत्येक कक्षा की टापर छात्रा एवं दो गरीब छात्राओं को स्वर्गीय संजय सिंघल टीकाराम तेलवालों की स्मृति में छात्रवृतिदेने की घोषणा की। कार्यक्रम मे बिजेंद्र माहेश्वरी, हरीश मित्तल, संजय कृपाल गर्ग, सुरेश चन्द जैन, डा0 रेखा जैन, रेखा सिघल, डा संगीता अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्या मिनाक्षी यादव, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, सुमन बसल, उषा शर्मा, शकुन्तला सहित सैकडों पूर्व छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वन्दना से तथा समापन वन्देमातरम गीत से हुआ।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

























