हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में उस समय हंगामा हो गया जब कुछ मरीज झोलाछाप डॉक्टरों का पर्चा लेकर सीधे सिटी स्कैन चेंबर में पहुंच गए. वहां मौजूद चिकित्सकों ने सिटी स्कैन कराने से इंकार कर दिया जिसके बाद मरीजों की नोकझोंक हुई.
बता दें कि सीएचसी में एक रुपए का पर्चा और चिकित्सकों के परामर्श के बिना सिटी स्कैन पर रोक लगाई गई है. बुधवार को सीटी स्कैन कराने के लिए करीब 120 मरीज अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने जब उनसे बीमारी के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सके. सिर्फ सिटी स्कैन कराने का दबाव बनाया.
जब चिकित्सकों ने सीटी स्कैन के लिए इंकार कर दिया तो हंगामा खड़ा हो गया. इस दौरान ओपीडी भी करीब एक घंटा प्रभावित रही.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























