हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सत्यग्रह एक्सप्रेस में शनिवार को एक यात्री को दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद रेलवे के चिकित्सकों ने मरीज को प्राथमिक उपचार देकर उसे बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल से दिल्ली तक जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में सवार एक यात्री को शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ गया जो कि दिल्ली जा रहा था।
गढ़ रेलवे स्टेशन के पास यात्री को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्री ने विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चिकित्सकों की टीम पहुंची और मरीज को प्राथमिक उपचार देकर बचा लिया।
बॉडी बिल्डिंग के लिए खरीदें 100% ओरिजिनल सप्लीमेंट: 9639279522


























