हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना निवासी पादरी महेंद्र की पत्नी सीमा को गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हनी ट्रैप में फंसाकर धर्मांतरण कराने के आरोप में सीमा को हापुड़ से गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ कर नेटवर्क खत्म किया जाएगा। इससे पहले पुलिस पादरी महेंद्र को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

सीमा का हुआ धर्मांतरण :
सीमा मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है जिसकी मुलाकात 2011 में पादरी महेंद्र से हुई। पादरी ने शादी कर उसका धर्मांतरण कराया और इसके लिए उसने परिजनों का ब्रेनवाश किया था। सीमा के दो बच्चे भी हैं।खाते में हुई फंडिंग :
सीमा के खाते में जनवरी 2021 से मार्च 2022 के बीच यूएस डॉलर के रूप में लगभग साढ़े दस लाख रुपए ट्रांसफर हुए। इसी खाते में 23 जनवरी से 21 अप्रैल के बीच करीब नौ लाख की फंडिंग हुई। सीमा समय-समय पर नया खाता खोलती थी जिससे किसी को शक ना हो।

हनी ट्रैप में फंसाकर कराया धर्मांतरण :
सीमा लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करती थी। इसके लिए वह युवतियों का सहारा लिया करती थी। युवतियां सीमा की बातों में आकर पैसों के लालच में युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराते थे। सीमा के संपर्क में आई हापुड़, मोदीनगर निवासी कई महिलाएं, युवतियां, युवक धर्मांतरण करा चुके हैं।
पति पादरी हो चुका है गिरफ्तार:
गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस पादरी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पादरी भी हिंदू है जिसने ईसाई धर्म को कबूल कर अपना धर्मांतरण कराया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540























