हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17 दिसम्बर 2023 “पैंशनर्स दिवस” का आयोजन संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में किया जिसमें वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान, पुलिस पैंशनर्स कल्याण संस्था उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों पैंशनर्स ने सहभागिता की और समस्याओं समाधान का अनुरोध किया। सुन्दर कुमार जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पैंशनरस सेवा संस्थान ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को कटार सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह आर्य विशेष सलाहकार के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें “पैशनर्स कक्ष” के निर्माण के लिए भूमि का चयन, पैशनर्स के स्वंय के व्यय पर डिजिटल पहचान पत्र बनाने तथा वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम- 2007 की जिला स्तरीय समिति में वरिष्ठ नागरिक पैंशनरस सेवा संस्थान के अध्यक्ष को सदस्य नामित करने और सभी वरिष्ठ जनो को “सबेरा” योजना मे आच्छादित करने की मांग की जिसका सभी उपस्थित पैंशनर्स ने एकजुट और एकमत होकर समर्थन किया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने ज्ञापन की मांगो से सहमति वयक्त करते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया।पैंशनर्स दिवस कार्यक्रम में संदीप कुमार मुख्य कोषागारी,देवेन्द्र प्रताप जिला विकास अधिकारी के साथ पैंशनर्स नरेन्द्र कुमार शर्मा, नरेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17 दिसम्बर 2023 “पैंशनर्स दिवस” का आयोजन संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में किया जिसमें वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान, पुलिस पैंशनर्स कल्याण संस्था उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों पैंशनर्स ने सहभागिता की और समस्याओं समाधान का अनुरोध किया। सुन्दर कुमार जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पैंशनरस सेवा संस्थान ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को कटार सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह आर्य विशेष सलाहकार के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें “पैशनर्स कक्ष” के निर्माण के लिए भूमि का चयन, पैशनर्स के स्वंय के व्यय पर डिजिटल पहचान पत्र बनाने तथा वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम- 2007 की जिला स्तरीय समिति में वरिष्ठ नागरिक पैंशनरस सेवा संस्थान के अध्यक्ष को सदस्य नामित करने और सभी वरिष्ठ जनो को “सबेरा” योजना मे आच्छादित करने की मांग की जिसका सभी उपस्थित पैंशनर्स ने एकजुट और एकमत होकर समर्थन किया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने ज्ञापन की मांगो से सहमति वयक्त करते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया।पैंशनर्स दिवस कार्यक्रम में संदीप कुमार मुख्य कोषागारी,देवेन्द्र प्रताप जिला विकास अधिकारी के साथ पैंशनर्स नरेन्द्र कुमार शर्मा, नरेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































