हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से मथुरा-वृंदावन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. अब आप हापुड़ से रोडवेज बस के जरिए मथुरा वृंदावन तक की यात्रा कर सकते हैं. हापुड़ डिपो की दो बसों को इस मार्ग पर लगाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इनमें से एक बस सुबह 7:30 बजे मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज डिपो से रवाना होगी. बता दें कि हापुड़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा वृंदावन आते जाते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की व्यवस्था को देखते हुए हापुड़ डिपो ने यह कदम उठाया है और शहर से मथुरा वृंदावन के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की है. इससे पहले यात्रियों को गाजियाबाद से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी और फिर दिल्ली जाना पड़ता था. अब हापुड़ से 3 से 4 घंटे का सफर तय कर मथुरा और वृंदावन पहुंच सकेंगे.
पनीर मात्र 260 रुपए किलो : 9870723581






























