
a red passenger train at train station train station in city
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रैनों का बिगड़ा संचालन अब तक पटरी पर लौट नहीं पाया है शनिवार को न केवल एक्सप्रेस ट्रेनों, बल्कि पेसेंजर ट्रेनों की भी समय सारणी गड़बड़ा गई। जिसके यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सत्यग्रह एक्सप्रेस जो आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जक्शन जाती है अपने निर्धारित समय से 22 घंटे विलम्ब से पहुंची, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट लेट रही। बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट की देरी से आई, मालदा टाऊन से आनंद विहार जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई, पैसेंजर ट्रेनों की बात करें तो बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पेसेंजर एक घंटा 20 मिनट, मुरादाबाद के गाजियाबाद जा रही मैमू एक घंटा और मेरठ से खुर्जा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटा देरी से आई। इतना ही नहीं लाल गढ़ से डिबरु गढ़ से जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस और बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा विलम्ब से स्टेशन पहुंची।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























