👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को हापुड़ मे सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों को पास बुक वितरित की, साथ ही सांसद ने डाक टिकट प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक विजयपाल आढ़ती, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल आदि उपस्थित थे।

























