जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में भाग लिया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): रविवार को मेरठ मे आयोजित जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन मे हापुड जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन तथा महामंत्री सुशील जैन ने भाग लिया। पंकज जैन तथा सुशील जैन को पटका ओढाकर सम्मानित किया गया। पंकज जैन तथा सुशील जैन ने बताया कि अधिवेशन मे उन्होंने हापुड मे जैन मिलन द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। एक माह मन्दिर जी मे मासिक मिलन तथा एक माह घरों पर जैन मिलन की बैठक आयोजित कर धार्मिक प्रभावना बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,300 जैन भक्तों से मंत्र लेखन पुस्तिकाओं मे णमोकार महामंत्र लेखन कराकर उन्हें डायरी पैन पारितोषिक के रुप मे दिये गये,डायरी मे धार्मिक भजन लिखकर एक भजन गाकर सुनाने वालो को सम्मानित किया जाएगा।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






















