हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शुक्रवार को हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर पहुंचे जहां अशोक चुग के आवास पर भाजपा के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की. इस दौरान सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रमेश अरोड़ा, गोविंद अग्रवाल, राजेंद्र रोशे, अमित जोनी, प्रवीण सेठी, नितिन चुग, राजन चुग आदि ने मिलकर वित्त मंत्री का स्वागत किया.
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को गति देने की अपील की. साथ ही देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में भी सभी को जागरूक किया जिसके पश्चात वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहारनपुर के लिए रवाना हो गए.

























