
तीर्थनगरी बृजघाट पर पार्किंग शुल्क वसूली शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट पर एक बार फिर पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रवेश शुल्क वसूली शुरू हो गई है।
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने पार्किंग शुल्क वसूली हेतु 76 लाख 16 हजार रुपए में गाजियाबाद की श्रीराम सेटरप्राइसेस के नाम छोड़ा है।
पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि फर्म द्वारा दो लाख रुपये की जमानत राशि जमा कराई गई है। नियमों के तहत टेंडर राशि का 50 प्रतिशत पहले माह में जमा करना अनिवार्य है। शेष राशि निर्धारित अवधि में जमा की जाएगी।
बता दें कि ठेकेदार को वाहन से पार्किंग शुल्क का अधिकार पार्किंग स्थल पर वाहन खडे करने पर वसूलने का अधिकार है, परंतु ठेकेदार शुल्क वसूलने के लिए बृजघाट के प्रवेश स्थलों पर बैरिकेट लगा कर शुल्क वसूली करते हैं जिससे आए दिन विवाद होते रहते हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























