कोठरी बंधुओं के नाम से हो पार्क का नाम










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): माहेश्वरी सभा, हापुड़ ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान शहीद हुए दो सगे भाइयों शहीद रामकुमार कोठारी व शरद कोठारी (कोठारी बंधु) की स्मृति को हापुड़ नगर में चिरस्थाई करने के संदर्भ में एक ज्ञापन प्रफुल्ल सारस्वत, नगर पालिका अध्यक्ष, हापुड़ को दिया।ज्ञापन में मांग की गई कि नगर पालिका हापुड़ की सीमा में आने वाले किसी पार्क एवं मार्ग का नाम उन दोनों शहीद भाइयों के नाम पर रखकर शहर को गौरवान्वित किया जाए ।
सभा के प्रधान, सी ए नितेश माहेश्वरी ने बताया कि अब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया जा चुका है तब हमारी आने वाली पीढ़ियों को आवश्यक है कि उन महापुरुषों को याद रखे जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति इस आंदोलन के दौरान दी और देश के गौरवमयी इतिहास को पुनः स्थापित किया । मांग है, नगर हापुड़ में एक मार्ग व किसी पार्क का नाम कोठारी बंधुओं के नाम पर रखकर उनके बलिदान को सम्मान दिया जाए। चेयरमैन ने सभा को आश्वस्त किया कि जल्दी ही उनके द्वारा इस कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा । इस अवसर पर सभा के महामंत्री हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष राघव महेश्वरी, मंत्री मुकेश तोषनीवाल, मंत्री पंकज मालपानी, लेखानिरीक्षक मोहित काबरा व अंकुश तापड़िया, मधुसूदन दयाल महेश, अभिषेक सोमानी आदि उपस्थित रहे।

सस्ते दामों पर नई LED खरीदने के लिए संपर्क करें : 9810288672, 9354758040







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!