हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ कैंट में सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंग-बिरंगी चित्रकारी की। बता दें कि 16 स्कूलों से आए करीब 100 छात्रों ने इस दौरान हिस्सा लिया। छात्रों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उनका मनोबल बढ़ेगा।
विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने बताया कि छात्रों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्र बनाएं।
इस अवसर पर श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ समेत 16 स्कूलों ने हिस्सा लिया जहां पुनीत कुमार ने प्रथम, अंशिका शर्मा ने द्वितीय, ओजस्वी दिव्यांश ने तृतीय, रिया चौधरी ने चौथा तथा त्रिशु सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया। इस दौरान डॉ सुशांत शर्मा, डॉ दीपक कुमार, डॉ दुर्जन सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।




























