
तालाब में मगरमच्छ दिखने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव पारपा स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। अचानक तालाब में हुई हलचल से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही लोगों को मगरमच्छ होने की जानकारी हुई, पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
आपको बता दें कि तालाब में मगरमच्छ होने की जानकारी मिलते ही हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल टीम के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और मवेशियों के तालाब के पास जाने पर बड़ा खतरा हो सकता है। वहीं वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा जाएगा और उचित स्थान पर छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ के देखे जाने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग तालाब के किनारे पहुंचने लगे। फिलहाल तालाब के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























