
👁 0 views Views
हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास कोबरा सांप निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा का रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू की।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब लोगों की नजर हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास रेंग रहे करीब पांच फीट लंबे कोबरा सांप पर पड़ी। कोबरा सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा सांप को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























