डग्गामार वाहनों पर पुलिस छापामारी से हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित डग्गामार वाहनों की रोकथाम के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छापा मारी की और 7 अवैध वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक इंस्पैक्टर को चेतावनी दी कि यदि सड़क पर डग्गामार वाहन मिलते है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की छापामारी से अवैध वाहन संचालकों में हड़कम्प मचा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि लम्बे अर्से से यह सूचना मिल रही थी कि हापुड़-गाजियाबाद के बीच बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन चल रहे है, जिनके पास कोई परमिट नहीं है और न ही फिटनेस प्रमाण पत्र है। पुलिस ने शुक्रवार को छापामारी की और मौके से 7 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया और भविष्य में डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























