हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक वेल्डिंग सिलेंडर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आप पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।
आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास गैस वेल्डिंग का काम होता है जहां गुरुवार को सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भागने लगे और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























