
हापुड़ में हेपेटाइटिस मरीज मिलने से हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर हेपेटाइटिस के 11 मरीज मिलने से हड़कम्प मचा है। जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आदर्श नगर में निगरानी बढ़ाकर रोगियों का इलाज शुरू कर दिया। शहर की आदर्शनगर कॉलोनी में हेपेटाइटिस बी और सी के मरीज बढ़ रहे हैं। यहां कॉलोनी में दो दिन हुई सैंपलिंग की रिपोर्ट आ गई है। आदर्शनगर कॉलोनी में 11 हेपेटाइटिस के नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। कॉलोनी में एक दो दिन के अंदर दोबारा कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है।
जनपद हापुड़ में हेपेटाइटिस बी और सी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल हापुड़ में हेपेटाइटिस के मरीजों की जांच और उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। गत दिनों मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी में हेपेटाइटिस के मरीज मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कॉलोनी में कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। बुधवार और गुरूवार को कॉलोनी में हेपेटाइटिस के मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इसमें 69 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भरें गए। अब सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। आठ मरीज हेपेटाइटिस सी और तीन मरीज हेपेटाइटिस बी के पॉजिटिव मिले हैं। नए पॉजिटिव मिले सभी मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक दो दिन के अंदर दोबारा हेपेटाइटिस की जांच कराने का निर्णय लिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point


























