
कॉमन क्रेट सांप निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सांप निकालने का सिलसिला लगातार जारी है। मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के बाद शनिवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित शिव नगर कॉलोनी में एक गोदाम में कॉमन क्रेट सांप निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी 112 डायल को मिली जिसके बाद उसने वन विभाग से संपर्क किया। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने मामले में टीम गठित की जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
मामला शनिवार का है जब शिवनगर कॉलोनी में अचानक एक कॉमन क्रेट सांप निकल आया। तीन फीट लंबे सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम गठित की जिसके बाद वनकर्मी भारत और नितेश मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी
























