
पनीर का नमूना लैब भेजा, सड़े फल कराएं नष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को कई दुकानों, ठेलों पर जाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने आईजीआरएस पर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बझेड़ा कला में हाजी वकील के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर जांच की जहां से पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा धौलाना में भी निरीक्षण किया। इस दौरान ठेले पर रखे सड़े-गले फलों को मौके पर नष्ट कराया और विक्रेताओं को चेतावनी दी कि खराब, सड़े-गले फल न बेचे जाएं। ताजे फल की बिक्री हो अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी अभियान के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






















