
पल्लेदार पर तेज धारदार हथियार से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री जी कोल्ड स्टोरेज में आलू खोलते वक्त रविवार की रात को ठेकेदार व उसके साथियों ने एक श्रमिक पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में श्रमिक बाल-बाल बच गया। श्रमिक ने ठेकेदार देवा व ठेकेदारनी सुमन तथा बेटे मोहित के विरुद्ध हापुड़ थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला कोटला सादात में भोले पल्लेदारी का कार्य करता है। आलू की बोरियां खोलते वक्त ठेकेदार से भोले की कुछ कहासुनी हो गई आरोप है कि ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ भोले पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। पल्लेदार की सतर्कता के कारण व बाल-बाल बच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























