- Representative Photo
पालिका के अड्डे पर डग्गामार बसों का कब्जा
हापुड़, सीमन : नगर पालिका परिषद हापुड़ के प्राईवेट बस अड्डे पर डग्गामार बसों का कब्जा है और इन बसों से पालिका को कोई आय भी नहीं है।
परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने एचपीडीए की बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त अनिता मेश्राम को उक्त जानकारी दी और प्राईवेट बस अड्डे को डग्गामार बसों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। बता दें कि दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने दस हजार वर्ग गज में पालिका का बस अड्डा है जिस पर अन्य लोगों ने कब्जा किए हुए है।
जिला पंचायत हापुड़ के सदस्य कृष्ण कान्त हुण भी डग्गामार वाहनों के संचालन से होने वाले नुकसान से जिला प्रशासन व शासन को अवगत करा चुके है।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्ककरें:-


























