
शोषण के विरुद्ध धान किसानों ने मंडी में हंगामा कर प्रदर्शन किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ धान मंडी में ठगी महसूस करते हुए मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसानों ने बिचौलियों की कार्य प्रणाली के विरोध में खूब हंगामा किया। किसानों ने प्रदेश सरकार व मंडी सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार किसानों के बीच पहुंचे और हर सम्भव किसान हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।
हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर मंगलवार को धान की भरपूर आवकें बिचौलियों के ठिकाने पर हुई। एक अनुमान के मुताबिक धान की आवकें करीब 20 हजार बोरी से भी अधिक हुई। रोजमर्रा की तरह मंगलवार को भी धान का भाव 2900 रुपए खुला, जो कुछ ही देर बाद टूट कर 2500 रुपए रह गया। धान के भाव अचानक टूटने पर किसानों ने हंगामा शुरु कर दिया और मंडी सचिव व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। हापुड़ मंडी परिसर में किसानों के हंगामे की खबर पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार दौड़े-दौड़े नवीन मंडी पर स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्या को जाना।
किसानों ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि एक ही दिन में 4-5 सौ रुपए का धान के भावों में उतार-चढ़ाव होना आनिवार्य की बात है। किसानों से आढ़त वसूलना, नमी के नाम पर धान अधिक तौलना, 6-आर किसान को नहीं देना। यह सब किसान के साथ ठगी नहीं तो और क्या है। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसान हितों की रक्षा की जाएगी और प्रदेश सरकार किसानों को उसके उत्पाद का बेहतर व वाजिब दाम दाम दिलाने के लिए वचनबद्ध है। अपर जिलाधिकारी ने धान की बोरियों की तुलाई भी कराई जो वजन में 200-250 ग्राम अधिक पाई गई।
अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसानों का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, तब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214






























