जी का जंजाल बने है ओयो होटल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कोने-कोने में संचालित ओयो होटल लोगों के लिए जी का जंजाल बने है और अपराध को बढ़ावा दे रहे है। पिलखुवा पुलिस ने शनिवार को आठ ओयो होटलों को बंद करा दिया, इससे पूर्व गढ़मुक्तेश्वर व सिम्भावली में पांच ओयो होटल का बंद कराया जा चुका है।
जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में ओयो होटल संचालित हो रहे है। अनेक होटल तो सूनसान जगह पर संचालित है। हापुड़-किठौर पर बाईपास के पास जंगल में ओयो होटल चल रहा है। जरौठी रोड पर खुले ओयो होटल से नागरिक परेशान है। खास बात तो यह है कि जनपद के कोने-कोने में खुले ये ओयो होटल मानकों के विपरीत चल रहे है जिन का सराय एक्ट में पंजीकरण तक नहीं है। ये राजस्व की चोरी के सबसे बड़े ठिकाने है।
यदि पुलिस रिकार्ड पर गौर किया जाए तो जनपद हापुड़ के अनेक ओयो होटलों में अनेक बार नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने, उनकी अश्लील वीडियो बनाने की घटनाएं प्रकाश में आई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को तो जेल भेजा है, परंतु ओयो होटल के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जिस कारण ओयो संचालकों के हौसले बुलंद है। ये ओयो होटल लड़के-लड़की को एक कमरा एक हजार रुपए प्रति घंटा उपलब्ध कराते है और कोल्ड ड्रिंक, नमकीन व आपत्तिजनक वस्तुएं भी ग्राहक को महंगी बेचते है। गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भावली पुलिस के बाद थाना पिलखुवा प्रभारी नीरज कुमार ने पिलखुवा के गली-मौहल्लों में खुले आठ ओयो होटलों को बंद कराया, जो मानक के विपरीत संचालित हो रहे थे। पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540






























