हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए हापुड़ के गढ़ रोड स्थित मनोहर हेरिटेज का अधिग्रहण किया है। इस सैंटर से जरुरतमंदों को आक्सीजन गैस की आपूर्ति की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनपद में आक्सीजन का व्यवसाय करने वाले समस्त आपूर्ति कर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह भी गैस आपूर्ति की व्यवस्था मनोहर हेरिटेज से करेंगे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और आक्सीजन गैस की सप्लाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि नोडल अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार से आक्सीजन गैस का डायवर्जन कालाबाजारी माना जाएगा। जिलाधिकारी ने रामा मेडिकल कालेज, जीएस मेडिकल कालेज, सरस्वती मेडिकल कालेज, देवनंदनी हास्पिटल, आरोग्य अस्पताल, मधु नर्सिग होम, जिला अस्पताल, वरुण जिंदल गैस, पवन गैस, सुशांत जिंदल गैस, व अन्य ऐसे गैस आपूर्ति कर्ता जो इस जनपद में गैस की आपूर्ति करते है। उन्हें आक्सीजन गैस प्राप्त होने के बाद, आक्सीजन गैस की आमद मनोहर हेरिटेज में तैनात कर्मियों को कराएंगे। उसके बाद ही आक्सीजन गैस का वितरण मेडिकल संस्थाओं,नर्सिग होम तथा अन्य केा किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति आक्सीजन गैस की कालाबाजारी में लिप्त पाया जाता है। तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:






























