हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष धीरज चुग के अनुसार करोना काल में महामारी को देखते हुए सरकार ने ऑक्सीजन की सप्लाई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बंद कर दी थी, जिससे कि जिन उद्योगों में ऑक्सीजन के प्रयोग के बिना उत्पादन संभव नहीं था, उनकी फैक्ट्रियां लगभग पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ी हैं । उन्होंने बताया कि उस काल में सभी फैक्ट्री मालिकों ने ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर एवं भरे सिलेंडर सरकार को उपलब्ध करा कर महामारी से लड़ने के लिए यथासंभव सहायता की थी। लेकिन अब वर्तमान में सरकार ने पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों एवं होम कोरोन्टाइन मरीजों के लिए भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन का प्रबंध कर दिया है। एवं ऑक्सीजन प्लांट पर भी ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। धीरज चुग का कहना है कि सरकार को उद्योगों में ऑक्सीजन की सप्लाई का अनुमति प्रदान कर देनी चाहिए, जिससे अब उद्योगों को भी उत्पादन शुरू करने में गति प्रदान की जा सके।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*

































