👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धर्म परिवर्तन कर वसीम रिजवी से हिंदू बने जितेंद्र नारायण त्यागी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। हापुड़ के असौड़ा में पहुंचे नारायण त्यागी ने कहा कि ओवैसी 10-15 शादियां करें उनके बच्चे शहादत के काम आएंगे। बता दें कि सरकार शादी के लिए लड़की की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की तैयारी कर रही है जिसपर बोलते हुए उन्होंने औवेसी पर निशाना साधा।
बता दें कि जितेंद्र हापुड़ में एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे जहां उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने औवेसी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा और कहा कि ओवैसी 10-15 शादियां करें और बहुत बच्चे पैदा करे। शहादत के काम आएंगे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884


























