हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में तीन फरवरी को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर सचिन और शुभम ने फायर कर हमला किया था। बताया जा रहा है कि मेरठ के अलिम और उसके दोस्त ने सचिन और शुभम को यह हथियार बिहार के मुंगेर से मुहैया कराए थे। इसके लिए आरोपियों ने ट्रक चालकों का सहारा लिया था। बताया जा रहा है कि बिहार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हथियारों की तस्करी की जाती है। अलिम ने ऑर्डर पर ही बिहार से यह हथियार मंगाए थे। आरोपियों ने सचिन और शुभम को पिस्टल और कारतूस मुहैया कराए थे। अलिम और उसका साथी दोनों ही हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। अलिम पहले भी हथियारों के साथ जेल जा चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 8449174757:






























