
👁 12 views Views
भूंसे से लदी ओवर लोडिड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की हाइवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस दौरान हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सीधा कराया।
मामला बुधवार का है जब भूसे से लदी एक ओवर लौडिड ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पलट गई जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। ओवर लोडिड ट्रैक्टर ट्राली के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हाइवे से हटवाया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























