👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ओवरलोडिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हापुड़ की छोटी मंडी में बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे एक ओवरलोड छोटा हाथी पहुंचा जिस पर लदा सामान सड़क पर बिखरने को तैयार था। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई। आपको बता दें कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं लेकिन अधिकारी इन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। यह ओवरलोड मिनी टेंपो हापुड़ के कई चौराहों से होकर गुजरा जहां पुलिस चेकिंग थी। हादसों को दावत देता यह मिनी टेम्पू हापुड़ के व्यस्त इलाके में पहुंचा और छोटी मंडी में सामान उतारा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह मिनी टेंपो ओवरलोड होकर चलते हैं जो कि हादसों को दावत दे रहे हैं।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























