हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के 16 गांव में 65 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक बनेंगे। इसके लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कई गांव में विरोध के कारण जमीन नहीं मिल रही थी लेकिन अधिकारियों की मशक्कत के बाद जमीन को चिन्हित कर लिया गया है।
सलारपुर सरीफाबाद, धनौरा, गोहरा, अल्लाह बख्श पुर, अब्दुल्लापुर मोड़ी, आलमगीरपुर, मुरादपुर जनुपुरा, रझेटी, सालेपुर कोटला, फतेहपुर, भोवापुर, मीरापुर, मुबारिक पुर बदरखा, सालेपुर कोटला, बहना सदरपुर, भगवानपुर, चक्रसेनपुर बाबूगढ़ गांव में जमीन मिल गई है। जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है जिसका कार्य जनपद हापुड़ में 2024 तक 300 करोड़ की लागत से पूरा होना है। जिले के करीब 70% गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हो चुका है और जल्द ही इन 16 गांव में भी ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा।
दिवाली व करवाचौथ को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन: 8218099402

























