एन एच-9 के ब्लैक स्पाट पर लगेंगे ओवर स्पीड कैमरे










हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें श्री शैलेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, श्री सुनील गुप्ता उप मुख्य चिकित्साधिकारी, रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती छवि सिंह चौहान, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), श्री राहुल यादव क्षेत्राधिकारी यातायात हापुड़, श्री शैलेन्द्र कुमार प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़, श्री मनजीत सिंह प्रतिनिधि बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़, श्री संदीप सिंह ए०ई० लोक निर्माण विभाग हापुड़, श्री मुकुल नागपाल ए०ई० लोक निर्माण विभाग हापुड़, श्री विश्वासराज सिंह जी०एम० सिम्भावली शुगर मिल, श्री देवेन्द्र कुमार एस०सी०डी० सिम्भावली शुगर मिल, श्री जगत सिंह गन्ना अधिकारी, श्री उदयभान सिंह सीनियर सी०एम० गन्ना केन्द्र हापुड़, श्री अकरम अली आर०ई० एन०एच०ए०आई० मेरठ, श्री ए०के० गोयल एन०एच०ए०आई० मेरठ, श्री वैभव त्रिपाठी मैनेजर एन0एच0-334, श्री राहुल राहुल कुमार इंजीनियर एन०एच०ए०आई० मेरठ, श्री रामप्रकाश एन०एच०-09, श्री हरीश राघव साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई० मुरादाबाद, श्री विरेन्द्र कोरी एन०एच०ए०आई० मुरादाबाद, श्री प्रिन्स चौहान साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई०, श्री आर० सिंह चौहान एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, श्री अनिल शर्मा एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, श्री अमित शर्मा जी०एम० एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, श्री नरेश कुमार यातायात निरीक्षक हापुड़, मौ० दानिश कुरैशी चैयरमैन डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड द्वारा बैठक एजेण्डा के अनुसार बिन्दुवार कार्यवाही प्रारम्भ की गयी जिसमें उपस्थित अधिकारियों, परिवहन व्यवसायी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत 03 वर्षों में चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉटों पर की गयी कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराये जाने के साथ-साथ ऐसे वाहनें जिनके 05 से अधिक चालान हुए हैं, उनके पंजीयन चिन्ह निलम्बित किये जाने हेतु नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिये गये ।

एन०एच०-9 पर जो भी ब्लैक स्पॉट हैं, उन पर ओवरस्पीड कैमरे लगाये जाये। बुलन्दशहर रोड एवं मेरठ रोड़ पर जो भी सड़क पर गडढे हैं, उनको तत्काल प्रभाव से भराव कर दिया जाये। इसके अतिरिक्त तीनों टोल प्लाजा के एम्बूलेंस, केन एवं पेट्रोलिग वाहन के रिस्पोन्स टाईम पर चर्चा की गयी, साथ ही यह भी निर्देशित किया कि किसी भी स्कूल में बिना फिटनेस वाहन संचालित न हों। इसके अलावा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 में हो रहे कार्यक्रमों की जिलाधिकारी महोदय द्वारा विस्तृत समीक्षा की गयी।

अन्त में रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, बैठक समाप्त की गयी।








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!