उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना शुरु










उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना शुरु

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बिजला उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई ओटीएस योजना में जनपद हापुड़ के 40 हजार उपभोक्ता लाभान्वित हेतु उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने बिजली का बकाया बिल वसूलने और बकाएदार उपभोक्ताओं को व्याज में सौ फीसदी छूट देने के लिए एक मुश्त समाधान चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक योजना (ओटीएस) शुरू की है। यह योजना 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। योजना के तहत घरेलू, नलकूप और कर्मिशियल उपभोक्ता योजना में रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

बिजली निगम की एक मुश्त योजना (ओटीएस) का पहला चरण 8 से 30 नवंबर, दूसरा चरण एक दिसंबर से 15 दिसंबर तथा तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा। इसके तहत समस्त विद्युत भार के उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि पर अधिकतम सौ फीसदी छूट का लाभ दिया जाएगा। इसमें बकायदार उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किश्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प दिया गया है।

योजनांतर्गत एक किलोवाट तक भार वाले उपभोक्ता द्वारा प्रथम एवं दित्तीय चरण में पूर्ण भुगतान परसरचार्ज राशि में सौ प्रतिशत की छूट तथा तीसरे चरण में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार प्रथम एवं नही द्वितीय चरण में 12 किश्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत तथा तृतीय चरण में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 1किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम अवधि में पूर्णभुगतान पर 90 प्रतिशत, द्वितीय अवधि में 80 प्रतिशत तथा तृतीय

अवधि में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बकाया जमा करने के लिए किश्तों को नियत अवधि में जमा न करने पर 12 किश्तों के मामले में अधिकतम कुल 3 डिफाल्ट की अनुमति होगी। किसी भी उपभोक्ता को लगातार 2 डिफाल्ट की अनुमतिहोगी। योजनान्तर्गत निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को उनके 31 मार्च तक के देय सरचार्ज एवं अन्य सभी अहं उपभोक्ताओं को उनके 31 अक्टूबर तक के देय सरचार्ज में छूट प्राप्त होगी। रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस योजना से जनपद की तीनों डिवीजन में करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!