हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी हापुड़ नगर उतरी क्षेत्र का कार्यकम विजय अभियान कार्यक्रम मेरठ रोड पर संपन्न हुआ जिसमें शक्ति केंद्र संख्या 5 के पांचों बूथ अध्यक्ष एवं उनकी पूरी बूथ समिति उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लाइव सुना।
उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी संजीव चौरसिया, हापुड़ जनपद के जिला अध्यक्ष उमेश राणा, उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, हापुड़ विधानसभा के प्रभारी महेश चौहान, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर के अध्यक्ष विनीत दीवान, शक्ति केंद्र के संयोजक सचिन सिरोही, रोहित, शक्ति केंद्र के प्रभारी रमेश अरोड़ा, शक्ति केंद्र के सत्यापन अधिकारी प्रभात अग्रवाल और महामंत्री श्यामन्दिर त्यागी, बूथ संख्या शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के अध्यक्षों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन कार्यक्रम सुना और जेपी नड्डा का लाइव कार्यक्रम देखा।
संपूर्ण बूथ समिति ने हापुड़ नगर क्षेत्र में आने वाले सभी शक्ति केंद्रों के 103 बूथों पर यह कार्यक्रम देखने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया:
इस दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाया गया। इस दौरान कहा गया कि बेहद कठिन परिस्थितियों में समाज में सरकार ने अनेक कार्य किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए गए हैं। किसानों के एमएसपी के लिए भी और अन्य के उत्थान के लिए भी अनेकों कार्यक्रम किए गए हैं। सड़क निर्माण का काम हो या किसी भी अन्य का। सरकार ने लगातार हर क्षेत्र में काम किया है।
कार्यक्रम में मनोज चौधरी, अरुण चोधरी, दीनू ठाकुर, विकास शर्मा गुड्डू, अंकित त्यागी, मनोज तोमर, अमन त्यागी, रोहित, हर्षदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।





























