हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिनेश विद्यापीठ ने नववर्ष के आगमन पर वृक्षारोपण का आयोजन किया जिसमे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने एक एक पौधा लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक त्यागी, प्रधानाचार्य आकांक्षा त्यागी ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को एक पौधा जरूर लगाकर उसकी देखभाल करना चाहिए। आकांक्षा त्यागी ने कहा कि पौधे को पालना ऐसा है कि जैसे इंसान ने अपने बच्चे की परवरिश की है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एवं बच्चों ने सांस्कृतिक बाल कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्राचार्य आकांक्षा त्यागी, नीता अग्रवाल, कामना त्यागी, अलका शर्मा, रक्षा श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, अनुज गौरी, रितेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार






















