हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव देहरा कुटी के मंदिर परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ जहां किसानों ने कई मुद्दे उठाए और वरिष्ठ पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया. मासिक पंचायत की अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह चौहान, संचालन कैप्टन राजेश चौधरी ने किया.
बैठक में मुद्दा उठा कि कुछ ठग किसानों से पैसे ऐंठ रहे हैं जिसके बारे में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एसएचओ को अवगत कराया गया. मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने इस दौरान कहा कि शुगर मिलों द्वारा किसानों के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है. यदि जल्द ही किसानों का भुगतान नहीं किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.
मेरठ मंडल मीडिया प्रभारी जीते चौहान ने कहा कि बैंकों में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं जहां रिश्वत के बिना कार्य नहीं होता. इस दौरान एक बिजलीघर से जुड़े ट्यूबवेल के फूंके हुए ट्रांसफार्मर का मामला भी गर्माया जहां किसानों ने कहा कि जल्द से जल्द बिजली विभाग इस ओर ध्यान दें और फुंके हुए ट्रांसफार्मर को ठीक करें.
मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिपाल सिंह चौहान उर्फ गुजराल ने कहा कि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 31 जुलाई को वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और सड़कों पर चक्का जाम कर अपना विरोध जताएंगे. इस दौरान कपिल चौहान, मोनू चौहान, राजेश चौहान, जुबेर खान, जितेंद्र त्यागी, श्यामसुंदर त्यागी, गुलफाम आदि उपस्थित रहे.























