
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी में खुशी की लहर दिखाई दी। प्रतिभा के साथ-साथ शिवभक्तों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में हरिद्वार से नाचने वाली कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत बाबूगढ़ के पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर, लोकेश कुमार, त्रिलोक चंद्र, पंकज गर्ग, अंकित वर्मा, सचिन सिंगल, सभासद संजीव, सभासद अनीश के द्वारा कपिल, गौरव, आकाश, अरुण, अंकित, बब्लू, पोशन, तनुज, उन्नीत आदि का सम्मान किया गया।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867






























