
गांव लुखराणा में ग्राम चौपाल का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की चौथी ग्राम चौपाल बैठक ग्राम लुखराड़ा में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत का संचालन मनिन्दर मसंद एवं शेखर चौधरी ने किया, जबकि पंचायत की अध्यक्षता सुखपाल सिंह ने की।
बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपनी समस्याएँ एकलव्य के समक्ष रखीं। मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा हुई –
• किसानों पर थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर का किसानों में बड़ा विरोध हैं।
• बहद्राबाद टोल पर लाठीचार्ज की निंदा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू को लगी चोट पर किसानों ने रोष जताया।
• 28 अगस्त 2025 की किसान महापंचायत की चलने की रणनीति बनाई।
• हापुड़ में जिला कृषि अधिकारी द्वारा टैगिंग के प्रति कार्यवाही से किसानों को बड़ी राहत मिली हैं।
• हापुड़ में एसडीएम द्वारा खोली गई 50 साल पुरानी चकरोड खुलवाने में भाकियू की बड़ी उपलब्धि बताया गया।
इस अवसर पर एकलव्य सिंह सहारा ने कहा – “किसानों की आवाज़ को लाठी और मुक़दमों के दम पर नहीं दबाया जा सकता। किसानों की हर समस्या के लिए हम मजबूती से संघर्ष करेंगे और समाधान लेकर ही लौटेंगे। आश्वासनों से हमारा कोई नाता नहीं।”
बैठक में किसानों को जानकारी दी गई कि माता बलजोरी देवी टिकैत के आशीर्वाद से 24 अगस्त 2025 को ग्राम सिसौली में “#अन्नपूर्णा_कक्ष” भूमि पूजन कार्यक्रम एवं किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी को निमंत्रण दिया है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रेम सिंह, बच्चू सिंह, भूपेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, अर्जुन चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, भानु सिद्धू, देवांश पूनिया, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत चौधरी, सचिन चौधरी, आकर्षित चौधरी हरेंद्र कुमार, गोलू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























