लोक निर्माण विभाग के कार्य योजना को अन्तिमीकरण की कार्रवाई किए जाने हेतु बैठक का आयोजन












लोक निर्माण विभाग के कार्य योजना को अन्तिमीकरण की कार्रवाई किए जाने हेतु बैठक का आयोजन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):
लोक निर्माण विभाग हापुड़ की वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक आहूत की गयी। जिसमें विधायक धर्मेश सिंह तोमर (विधानसभा क्षेत्र धौलाना), विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया (विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर), श्रीमती रेखा नागर जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़, सासंद अतुल गर्ग (गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र) के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेहन्दी वाले, सासंद श्री अरुण चन्द्रप्रकाश गोविल (मेरठ लोकसभा क्षेत्र) के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता एवं अशोक बबली, सासंद कंवर सिंह तंवर (अमरोहा लोकसभा क्षेत्र) के प्रतिनिधि योगेन्द्र तंवर, हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, शैलेन्द्र सिंह अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हापुड़, श्री मुकुल नागपाल सहायक अभियन्ता, श्री संदीप कुमार सिंह सहायक अभियन्ता, श्री संजय सिंह सहायक अभियन्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श उपरान्त जनपद की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए जनपद हापुड़ से सम्बन्धित वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अन्तिमीकरण हेतु कार्यवाही की गयी।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!