
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खुर्जा पेच में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। प्रसादी में हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी एकत्र हुए जिन्होंने प्रसादी पाई। खुर्जा पेच में स्थित व्यापारी, स्थानीय लोग, श्रद्धालु, राहगीर बड़ी संख्या में गंगा मंदिर पहुंचे और अपनी आस्था का परिचय दिया जिन्होंने भंडारा ग्रहण किया। सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। आपको बता दें कि प्राचीन गंगा मंदिर की काफी मान्यता है। यहां गंगा मैया के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं जिनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। मंदिर में आयोजित प्रसादी में बच्चे-बड़े, महिला व पुरुष सभी ने हिस्सा लिया।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483






























