
संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर “संविधान बचाओ सम्मेलन” का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग एडवोकेट रश्मि चौधरी ने लोगों को संविधान के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने की। बैठक में ज़ोर दिया गया कि कांग्रेस पार्टी में सभी का भविष्य सुरक्षित है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। संविधान बचाओ सम्मेलन में लोगों को उनके अधिकारों के बारे में भी बताया और डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर को याद किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संसद बाराबंकी तनुज पुनिया, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश महासचिव कांग्रेस उत्तर प्रदेश अनिल यादव, उस्मान, जावेद, विनय, डालचंद आदि उपस्थित रहे।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627



























