
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद एवं हापुड़ जनपद में विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों की विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिताओं (गणित, विज्ञान प्रयोग, प्रदर्श, प्रश्न मंच) का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गोविंदपुरी, मोदीनगर में किया गया। प्रतियोगिताओं में 14 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग हापुड़ के बाल वैज्ञानिक आदि जैन (द्वितीय) एवं आरवी सिंह (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव फोगाट ने इन बाल वैज्ञानिकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695






























