हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन समाज हापुड की अगुवाई में रविवार को हापुड में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 60रोगी मोतियाबिन्द से ग्रसित पाए गए थे।इन सभी मरोजों को निशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन हेतु गाजियाबाद ले जाया गया।गाजियाबाद के वरदान नेत्र चिकित्सालय में सभी मरीजों का निशुल्क मोतियाबिन्द का सफल आपरेशन किया गया।आपरेशन के बाद सभी मरीज सोमवार को हापुड़ लौट आए।रोगियों को लाने ले जाने की निशुल्क व्यवस्था भी वरदान नेत्र चिकित्सालय ने की।मरीजों ने आखों में नयी रोशनी पाकर खुशी जाहिर की है और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।जैन के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क शिविर लगते रहने चाहिए जिससे आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोग मुफ्त इलाज करवा सके। यह सच्ची मानव सेवा है और नेक कमाई का कुछ अंश परोपकार पर अवश्य खर्च करें।ऐसे कार्यों सभी को आगे आकर कार्य करना चाहिए।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225































