मेरठ रेंज में यातायात व्यवस्था के लिए आप्रेशन नकेल शुरू











मेरठ रेंज में यातायात व्यवस्था के लिए आप्रेशन नकेल शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सड़क हादसों में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था मे सुधार हेतु मेरठ रेंज में आप्रेशन नकेल शुरू किया गया है।
मेरठ परिक्षेत्र के चारों जनपदों मे बढते यातायात दबाव अव्यवस्थित पार्किंग, यातायात नियमों की अनदेखी और सडक दुर्घटनाओ की बढती दुर्घटनाओं के दृष्टिगत डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा एक विशेष अभियान शुरु किया है जिसका नाम ऑपरेशन नकेल रखा गया है। ऑपरेशन नकेल का नेतृत्व डीआईजी कलानिधि नैथानी करेगे।
अभियान के मुख्य उद्देश्य-

  1. यातायात नियमों का पालन सख्ती से सुनिश्चित कराना
  2. अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कार्यवाही करना
  3. बिना/फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही।
  4. बिना/फर्जी परमिट एवं परमिट में शर्तों का उल्लघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही।
  5. फजी ड्राईविंग लाइसेन्स के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही।
  6. सार्वजनिक स्थानो पर बे तरतीब लम्बी अवधि से खड़े करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही।
  7. सडक दुर्घटनाओं मे कमी लाना और सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करना
    कार्यवाही की रुपरेखा-
    यातायात नियमों का कडाई से पालन व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराये जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं हो रही मृत्यु दर पर अंकुश लगाये जाने हेतु दिनांक 23.11.2025 से 30.11.2025 तक “ऑपरेशन नकेल” अभियान चलाया जायेगा।
    A- जिन वाहन चालकों के 05 से अधिक चालान लम्बित है, उनके विरुद्ध निम्न कार्यवाही की जायेगी 1- ऐसे वाहन चालकों को नोटिस भेजा जायेगा।2 नियत तिथि पर जुर्माना न भरने पर सम्बन्धित वाहन स्वामी/चालक के ड्राइविंग लाइसेन्स के निरस्त कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।3-जिन वाहन चालकों के वाहनों से एक्सीडेन्ट की घटनाओं से लोग घायल हुये है एवं उनकी मृत्यु हुई है, उनके वाहन स्वामी/चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्त कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
    B- यातायात अपराध जिनका उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेन्स के निलम्बन कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी-1-रेड लाइट का उल्लघंन करना।2 -शराब पीकर वाहन चलाना।3 -वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना।
    4अपने वाहन को अधिक गति सीमा से चलाना।
    C- क्रेन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही1- सार्वजनिक मार्गों पर ट्रक, बस आदि खड़ा करने दुर्घटना घटित हो जाती है, ऐसे वाहनो को क्रेन द्वारा उठाकर सीज
    करने की कार्यवाही की जायेगी।
    D -आज से नई ट्रैफिक क्यू०आर०टी० टीम गठित कर टीम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही-
    ट्रैफिक क्यू०आर०टी० टीम बनायी जायेगी, जो चार पहिया वाहन से ऑपरेट करेगी। इस क्यू०आर०टी० ट्रैफिक टीम में एक टी०एस०आई एवं 04 आरक्षी यातायात नियुक्त होंगे। उक्त ट्रैफिक क्यू०आर०टी० टीम क्षेत्र में आवश्यकतानुसार मूव करेगी तथा क्रेन को साथ लेकर मुख्य मार्गों तथा बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाये रखेगी। (वाहन लाइन से प्रदान होगा) अभियान के दौरान निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाय-
  8. पुलिस कर्मी किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें और अपना कार्य शालीनता व कड़ाई से करे।2. बुजुर्ग, महिला, दिव्यांगों व एम्बुलेन्स / मरीज / किसान/नौकरीपेशा लोग / अन्य आकस्मिक सेवाओं आदि को
    कोई असुविधा न हो।3. चेकिंग के दौरान कोई पक्षपात व भेदभाव आदि न किया जाय यथा सम्भव वीडियो रिकार्डिंग की जाये। (मय बोंडी वॉर्न कैमरा)4. शहर के विशेष चौराहो पर विशेष चैकिंग अभियान5. ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती
    6.नियम तोडनें वालो पर अतिरिक्त जुर्माना व त्वरित कानूनी कार्यवाही
  9. सोशल मीडिया एवं स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!