पीएम मोदी हापुड़ रेलवे स्टेशन छह अगस्त को करेंगे ऑनलाइन संवाद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल संवाद करेंगे और रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए रेलवे विभाग तैयारियों में जुट गया है। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पीएम संवाद करेंगे। कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।


हापुड़ रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत हुआ है जहां मुरादाबाद मंडल के 16 रेलवे स्टेशनों को चयनित किया गया है। चयनित हुए रेलवे स्टेशनों को हाईटेक किया जाएगा जिसके बाद उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। फिलहाल पैनल इंटरलॉकिंग के जरिए ट्रेनों का संचालन होता था लेकिन अब आने वाले समय में सभी रेलवे स्टेशनों को आधुनिकता से जोड़ते हुए ऑनलाइन तरीके से संचालित किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर यूएफएसआई सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है।


हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर, रिटर्निंग रूम, फूड प्लाजा, एसी वेटिंग रूम, पार्किंग, दिव्यांग फ्रेंडली भवन, सोलर पैनल सिस्टम, दीवारों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। छह अगस्त को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री ऑनलाइन संवाद करेंगे जिसकी तैयारी में रेलवे अधिकारी जुट गए हैं।

हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540








Related Posts

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 64 लूट की लूट के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को…

Read more

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित
error: Content is protected !!