👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एक हजार स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस पिछले एक महीने से अटके हुए हैं। लखनऊ में आ रही प्रिंटिंग की परेशानी और स्मार्ट चिप की कमी के चलते लाइसेंस बनाने में परेशानी आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि करीब पिछले एक महीने से यह समस्या रही है जिसकी वजह से आवेदकों को विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते स्मार्ट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस में लगने वाली स्मार्ट चिप का संकट पैदा हो गया है जिसकी सप्लाई नवंबर वर्ष 2022 से प्रभावित है।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622






























