
👁 0 views Views
हापुड़ व बुलंदशहर में खुलेगा एक-एक नया गोवंश संरक्षण केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने हापुड़ व बुलंदशहर सहित सूबे के 16 जनपदों में 35 नए गौ संरक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने नए गौ संरक्षण केंद्र के लिए 56.04 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है।
जनपद हापुड़ के गांव शेखपुरा तथा बुलंदशहर के गांव कोंदू में एक-एक नया गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने पशुधन विभाग को जल निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं निराश्रित गोवंश के खुले में घूमने से नागरिकों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























