हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में हापुड़ में 64 बीएलओ का अक्टूबर माह का वेतन रोक दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय सिंह ने डीआईओएस, बीएसए और सीएमओ को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग समेत तीन विभागों के 64 अध्यापक, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों और अन्य कर्मचारी व अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में लगाया गया था जिन्हें बीएलओ नियुक्त कर प्रशिक्षण व स्टेशनरी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन यह सभी बीएलओ ड्यूटी से नदारद रहे और अपना बस्ता तक नहीं उठाया। मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी बीएलओ का अक्टूबर माह का वेतन रोक दिया है जिनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है।Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035


























