हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए बृजघाट आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे की चपेट में आ गई जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पांच श्रद्धालु कार में सवार होकर दिल्ली से बृजघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे जैसे ही गाड़ी गढ़ के गांव अठसैनी पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गंगा नहर पुल के पास पलटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























