हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट पर सोमवार को ईको कार ने गोवंश और बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे के दौरान बुजुर्ग की हालत काफी बिगड़ गई जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. इको कार टक्कर मारने के बाद पलवाड़ा रोड स्थित स्वर्ग आश्रम के पास पहुंची जहां भीड़ ने गाड़ी का पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया. हालांकि चालक भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.बता दें कि मामला सोमवार का है जब एक ईको कार के चालक ने बुद्ध बाजार में बुजुर्ग को टक्कर मारदी. इस दौरान गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका जिसने बुजुर्ग के साथ गोवंश को भी टक्कर मार दी. गाड़ी में चालक समेत तीन लोग सवार थे जिनमें से दो को भीड़ ने पलवाड़ा रोड पर पकड़ लिया.बताया जा रहा है कि कार का चालक सिंभावली निवासी मौके से भागने में कामयाब रहा. सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं हादसे के दौरान बुजुर्ग की हालत काफी बिगड़ गई जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

































